- पनोरमा ग्रुप के निदेशक संजीव मिश्रा ने रघुनाथपुर गांव में दुर्गा पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया उद्घाटन
- समस्त वासियों को संजीव सर ने दिया विजयदशमी की बधाई
भरगामा। अररिया के भरगामा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में पनोरमा ग्रुप के निदेशक श्री संजीव मिश्रा जी ने दुर्गा पूजा मेला के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होने आयोजकों सहित तमाम लोगों को दशहरा की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री मिश्रा ने कहा कि शारदीय नवरात्र नारी गरिमा की प्रतिष्ठा का पर्व है। सनातन धर्म ने सदैव मातृ शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण पर जोर दिया है।
शारदीय नवरात्र में जगतजननी मां भगवती दुर्गा के 9 स्वरूपों के पूजन व अनुष्ठान का कार्यक्रम श्रद्धा उल्लास व उमंग से संपन्न होता है। कन्या पूजन का यह पर्व महिलाओं के सम्मान व सशक्तिकरण का पवित्र माध्यम है। मंगलवार को विजयदशमी का पावन पर्व है। विजयदशमी धर्म, सत्य और न्याय के विजय पर्व के साथ ही सनातन की पताका के विजय का पर्व है। यह इस बात का प्रतीक भी है कि हर काल, परिस्थिति में दुष्प्रवृत्तियों के खिलाफ सनातन धर्म ने चुनौती को स्वीकार किया और लोक कल्याण तथा मानवता का मार्ग प्रशस्त किया है।
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की दुराचारी रावण पर विजय के महापर्व के रूप में भारत ही नहीं दुनिया भर के सनातन धर्मावलंबी विजयदशमी के पर्व के साथ उत्साह व उमंग से जुड़ते हैं। शारदीय नवरात्र व विजयदशमी का पर्व सभी नागरिकों के जीवन में उत्साह, उमंग व खुशहाली का माध्यम बनेगा। जगतजननी मां भगवती का आशीर्वाद समाज की एकता व सशक्तिकरण के लिए प्रेरित करेगा। भगवान श्रीराम का विराट व्यक्तित्व सभी नागरिकों को सत्य, धर्म व न्याय के मार्ग पर चलने की निरंतर प्रेरणा देता रहेगा।