Deoghar : देश के प्रथम महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.इंदिरा गांधी की 39 वां पुण्यतिथि तथा देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री महान स्वतंत्रता सेनानी भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती देवघर जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से पार्टी कार्यालय में मनाया गया। कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश के साथ सभी कांग्रेस जनों ने इंदिरा जी एवं पटेल जी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्षों तथा देश को दिए गए योगदान एवं बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

 

इस दौरान देवघर के पटेल चौक स्थित सरदार बल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि के पश्चात जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश ने कहा कि “आजीवन संघर्ष, साहस व कुशल नेतृत्व की मिसाल, भारत की “लौह महिला”, श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर शत शत नमन। भारत की एकता व अखंडता को संजोए रखने के लिए उन्होंने अपने जीवन का बलिदान तक दे दिया। एक लोह महिला तो दूसरे लोह पुरुष,भारत का बिस्मार्क स्पष्टवादी,निर्भीक स्व.सरदार वल्लभभाई पटेल स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे,जो एकता के सूत्रधार माने जाते हैं। उन्होंने अपनी बुद्धिमत्ता,कुशल राजनीतिक एवं दूरदर्शिता को प्रदर्शित करते हुए देश के 550 से अधिक रियासतों का भौगोलिक एकीकरण कर एक अखंड भारत का निर्माण करने का काम किया। राष्ट्र को समर्पित,उनकी राजनीतिक दृढ़ता को हम भारतवासी हर पल याद करते हैं।

 

कांग्रेस प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल ने कहा कि देश के लिए दुर्गा एवं दुश्मनों के लिए काली कहे जाने वाली निडर, तेजस्विनी,प्रियदर्शनी, देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री आयरन लेडी ने देश के लिए अंतिम सांस एवं खून का अंतिम कतरा भी कुर्बान कर दी। उनके कार्यकाल में भारत की सेवा ने ऐतिहासिक शौर्य और पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को पराजित कर बांग्लादेश का निर्माण किया।देश में हरित क्रांति लाकर खाद्यान्न निर्भर बनाया। वहीं देश को आजादी दिलाने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले स्पष्टवादी निर्भीक देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने के लिए कई रियासतों को एक सूत्र में बांधने का काम किया। देश की आजादी के लिए खेड़ा का संघर्ष,किसान आंदोलन, बारडोली का संग्राम जैसे अविस्मरणीय आंदोलन के नायक रहे। उन्हें नमन करते हैं।

 

इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष कुमार विनायक,ललित झा,जियाउल हसन,नगर अध्यक्ष रवि केसरी,महिला अध्यक्ष चमेली देवी,शैलेश मालवीय, आफताब आलम,मो.बैलालुद्दीन, जवाहर मिर्धा,राहुल सिंह,गणेश दास, महेंद्र यादव,मकसूद आलम,गुलाब यादव,रियासत अंसारी,सौरभ दास, सयूब अंसारी,दिलीप यादव,चन्द्रदेव दास,अर्जुन राउत,आदर्श केशरी, अश्विनी कुमार,राहुल राज,सदाशिव राणा,मुन्नी देवी,शिवा झा,संतोष कुमार,चंदन कुमार,सीता देवी,सेवा दल के मुस्लिम अंसारी,नंदलाल यादव,बद्री मंडल,ईलियास मियां,सुगदेव सिंह,धीरेन्द्र सिंह, सुकदेव दास आदि दर्जनों मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here