Latehar: मंगलवार को मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा संवाद मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह के आवास पर लाइव प्रसारण सुना गया।
इस लाइव प्रसारण कार्यक्रम मे कार्यक्रम प्रभारी मंडल महामंत्री मनोज प्रसाद उपस्थित थे।वही इस कार्यक्रम के संचालन मंडल महामंत्री प्रदीप सिंह और कार्यक्रम समाप्ति एवं धन्यवाद ज्ञापित मंडल उपाध्यक्ष सुनील सिंह ने की।

 

वही मनोज प्रसाद ने मेरा बूथ सबसे मजबूत को लेकर कहा कि केंद्र शासित भाजपा की सरकार विगत 9 वर्षों से कई तरह की गरीब कल्याण योजनायें चला रही है। जिसे सभी गरीब को लाभ मिल रहा है। साथ ही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखंड के उपप्रमुख वीरेंद्र जायसवाल ने कहा कि भारत का डंका विदेशों में भी बजने लगा है।

 

जब से नरेंद्र मोदी देश प्रधानमंत्री बने हैं। तब से पटल पर भारत के सम्मान पूरा विश्व पर अपनी सम्मानपूर्वक गरिमापूर्ण उपस्थित दर्ज करा रहा है ।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि कन्हाई प्रसाद, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज यादव, युवा मोर्चा जिला मंत्री अजय प्रसाद, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री हेमंत कश्यप, पारस जायसवाल समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here