Asia Cup Hockey: पिछली हार का भारत ने लिया बदला, सुपर 4 के मुकाबले में जापान को 2-1 से हराया


ANI

आज का मुकाबला दिलचस्प और रोमांचक भी रहा। पहले क्वार्टर में दोनों ही टीमों की ओर से एक-एक गोल दागा गया था। भारत की ओर से पहले 8 मिनट के अंदर ही मनजीत ने गोल दागा और जबकि जापान की ओर से 18 मिनट में गोल दागा गया। इसके बाद से पहले क्वार्टर में स्कोर 1-1 की बराबरी पर पहुंच गया था।

भारत ने पुरुष हॉकी एशिया कप में आज सुपर 4 चरण के अपने पहले मुकाबले में एशियाई खेलों के चैंपियन जापान को 2-1 से हरा दिया है। यह भारत के लिए बड़ी उपलब्धि है। इसके साथ ही भारत ने जापान से बदला भी ले लिया है। लीग मुकाबलों में जापान ने भारत को 5-2 से हराया था। आज का मुकाबला दिलचस्प और रोमांचक भी रहा। पहले क्वार्टर में दोनों ही टीमों की ओर से एक-एक गोल दागा गया था। भारत की ओर से पहले 8 मिनट के अंदर ही मनजीत ने गोल दागा और जबकि जापान की ओर से 18 मिनट में गोल दागा गया। इसके बाद से पहले क्वार्टर में स्कोर 1-1 की बराबरी पर पहुंच गया था।

इसे भी पढ़ें: Hockey Asia Cup 2022: असंभव काम को भारतीय टीम ने किया संभव, इंडोनेशिया को 16-0 से रौंदा

दूसरे क्वार्टर में दोनों ओर से कोई गोल नहीं हुआ। वहीं, तीसरे क्वार्टर में भारत ने एक और गोल दागकर जापान के ऊपर बढ़त बना ली। भारत की ओर से दूसरा गोल फॉरवर्ड खिलाड़ी पवन राजभर ने दागा। इसके साथ ही भारत जापान से 2-1 से आगे हो गया। भारत के अलावा सुपर 4 में जापान, साउथ कोरिया और मलेशिया ने जगह बनाई थी। अब रविवार को भारतीय टीम का सामना मलेशिया से होगा। फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को मलेशिया को हराना होगा।

अन्य न्यूज़



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here