- जनसेवा कार्य कर रहा है एसडीएम ग्रुप के संस्थापक संजय मिश्रा
अररिया अररिया प्रखंड के जमुआ पंचायत के वार्ड संख्या 09 अंतर्गत पूरब पार मुस्लिम टोला में हुई भीषण अग्निकांड हुई थी। इस घटना में दस लाख से अधिक की संपत्ति जलकर बर्बाद हुआ था। पीड़ित परिवार के मदद के लिए एसडीएम ग्रुप ने हाथ बटाया। गैर राजनीतिक यह संस्था जात पात से ऊपर उठकर सभी वर्गों के लिए नि:स्वार्थ भाव से काम करती है। इसी कड़ी में एसडीएम ग्रुप(अररिया)के द्वारा पीड़ित एक दर्जन परिवार के बीच सुखा राशन, लूंगी, साड़ी व अन्य सामग्री बांटकर जनसेवा का भाव जागृत किया गया। मौके पर संस्थापक संजय मिश्रा का प्रतिनिधित्व करते किस्मत खवासपुर पंचयात के पूर्व मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष सह उपमुखिया वार्ड सदस्य संघ जिलाध्यक्ष संतोष कुमार झा करते हुए बताया कि शहर के जाने माने बिजनेसमैन सह समाजसेवी संजय कुमार मिश्रा एक मात्र शख्स है जिन्होंने निस्वार्थ भाव से आपदा के घड़ी सभी जाति धर्म के लोगों के मदद को हाथ बढ़ाते हैं। जमुआ मुस्लिम टोला में भीषण अग्निकांड हुई थी। एसडीएम ग्रुप के डायरेक्टर संजय मिश्रा जी के माताजी स्व सुमित्रा देवी की 102 वर्ष के आयु में एक सप्ताह पूर्व निधन होने के बावजूद भी उनके द्वारा इस तरह के सामाजिक कार्य किया जाना बड़ी बात है। समाज उत्थान के लिए तथा विपत्ति के घड़ी मदद को यह अच्छी पहल है। एसडीएम ग्रुप के डायरेक्टर संजय मिश्रा के द्वारा किए जा रहे इस तरह नेक कार्य को लोगों ने सराहा है।