पटना/संवाददाता। भारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद की 101 वी जयंती देशभर में विभिन्न सामाजिक और राजनैतिक संगठनों ने काफी धूमधाम से मनाया। वही सामाजिक संगठन महात्मा समता फूले परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष सिंह कुशवाहा बताया कि राज्य के 38 जिला में अमर शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती मनायी गयी।
सभी जिलों में महात्मा समता फूले परिषद के बैनर तले भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में जगदेव प्रसाद के विचारों और उनके व्यक्तित्व पर विस्तृत चर्चा किया गया। साथ ही वर्तमान परिवेश उनके सिद्धांत को लागू करने की आवश्यकता को जताया। उन्होंने संगठन के समस्त कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को बधाई और आभार प्रकट किया।