पटना/संवाददाता। खबरों की तह तक तथा समाजिक पत्रिका द मौर्य टाइम्स के संपादक डॉ आलोक कुमार सिन्हा को डॉ अभय स्मृति पुरस्कार प्रदान किया गया। यह डॉ अभय स्मृति पुरस्कार पटना -बंगलुरु एवं साइकोसोशल रिसर्च ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में विभिन्न क्षेत्रों में13 विभूतियों को पुरस्कार प्रदान किया गया। अवार्ड के साथ अंग वस्त्र, 1000 का चेक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
मौके पर डा अभय स्मृति पुरस्कार समिति के अध्यक्ष डॉ विप्लव कुमार ने बताया कि डॉआलोक कुमार सिन्हा में एक साथ अनेक गुणों का समावेश है। एक ब्यक्ति मे पत्रकारिता, सामाजिक व शैक्षिक क्षेत्र में उल्लेखनीय भूमिका एक मायने रखता है। यहां बता दे कि इन्होने दो विषयों में रिसर्च वर्क के साथ अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय जनरल में दर्जनों आलेख प्रकाशित हुआ है। विभिन्न सामाजिक और शैक्षिक संगठनों से जुड़े हैं ।वॉटर स्पोर्ट्स क्याकिंग एड केनोइंग के राज्य उपाध्यक्ष हैं।
पुरस्कार समिति के कोषाध्यक्ष डॉ लता सिंह ने बताया कि वर्ष2023मे 13 विभूतियों को सम्मानित किया गया। यह समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभूतियों को प्रदान किया जाता है। जिसमें प्रत्येक विभूति को प्रशस्ति पत्र काष्ठ में मोमेंटो,अंग वस्त्र और बैंक चेक दिया जाता है। पत्रकारिता के क्षेत्र से डॉ आलोक सिन्हा के अतिरिक्त इंडिया टुडे से जितेंद्र पुष्प, दैनिक हिंदुस्तान गया जिला प्रभारी दीपक दक्ष, उम्दा न्यूज़ से अंजलि तिवारी, ज़ी न्यूज़ से अमरजीत यादव, मीडिया दर्शन से रमेश कुमार सिंह, पुजारी मीडिया से संजीत कुशवाहा, पब्लिक एप सत्येंद्र चौबे, अविनाश कुमार श्रीवास्तव, साहित्य से डा इरम अनवर, समाज सेवा से डॉ संत कुमार, वीरेंद्र सिंह, कामेश्वर सिंह को मिला।