आगामी 15 दिसंबर को माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के आगमन हो रहा है जिस पर चर्चा
मोहनपुर: झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कमेटी मोहनपुर दिनांक 4 दिसंबर 2022 को मोहनपुर में बैठक की गई। जिसमें आगामी 15 दिसंबर 2022 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आगमन को बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर पहुंचेंगे एवं 16 दिसंबर 2022 को महागठबंधन कि और आयोजित आम सभा में भाग लेंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा मोहनपुर कमेटी द्वारा खतियानी जोहार यात्रा को सफल बनाने के लिए एक बैठक की गई। जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा मोहनपुर कमेटी द्वारा निर्णय लिया गया है कि हजारों हजार की संख्या में कार्यकर्ता एवं जनता भाग लेंगे और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करेंगे।
इस बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा देवघर जिला अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा, , जिला उपाध्यक्ष सरोज सिंह, केंद्रीय कमेटी सदस्य सुरेश शाह,झारखंड मुक्ति मोर्चा वरिष्ठ नेता नौशाद आलम, मोहनपुर प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार मंडल, सचिव पुती लाल हेब्राम, युवा नेता नंदकिशोर दास, अंग्रेज दास, प्रखंड उपाध्यक्ष करामात अंसारी, संगठन मंत्री श्रीकांत यादव, अजय यादव, अरुण यादव रिजवान अंसारी, युवा मोर्चा से रोहित राव रंजीत यादव, कुन्दन राज, महिला मोर्चा से नीलम देवी, मंजू देवी इत्यादि कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।