पटना: बिहार प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी कार्यालय पटना में आज देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद जी की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई जिसकी अध्यक्षता बिहार एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष राणा रणवीर सिंह ने किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने डॉ राजेन्द्र प्रसाद जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात उनके जीवन से जुड़े प्रमुख घटनाओं पर प्रकाश डाला गया। अपने सम्बोधन में एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष श्री राणा रणवीर सिंह ने कहा कि डॉ राजेन्द्र प्रसाद भारत गणराज्य को आकार देने वालों में से एक प्रमुख शिल्पकार थे।
श्री राणा ने आगे कहा की आज़ादी के बाद डॉ राजेन्द्र प्रसाद जी संविधान को आगे बढ़ाने के लिए नवजात राष्ट्र का प्रतिनिधित्व किया एवं प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू , सरदार पटेल जैसे अनेक लोगों के साथ मिलकर भारत को नई दिशा एवं दशा दिया। श्री राणा ने राजेन्द्र प्रसाद जी जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बहुत ही साधारण परिवार में जन्म लेकर देश के सर्वोच्च पद को शुशोभित करने वाले राजेंद्र बाबू ने पूरे विश्व के सामने एक मिशाल कायम किया।
डॉ राजेंद्र प्रसाद जी की ईमानदारी एवं सादा जीवन उच्च विचार को अपनाकर ही हमलोग महान बन सकते हैं। जयंती समारोह को अनेक पार्टी कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया जिनमें प्रमुख हैं – वरुण कुमार , सुभाष चंद्रा , डॉ एम भारती , विजय उपाध्याय , प्रियंका सिंह , राणा संतोष कमल , डॉ पारसनाथ , चंद्रमोहन यादव , विजय सिंह , कमलेश यादव , मनीष कुमार मौर्य , जितेन्द्र पासवान , अरुण कुमार , आनन्द कुमार यादव , सौरभ कुमार , राज सिंह , रिंकू कुमार , विकास कुमार आदि।