
राँची: पंचायत सचिवालय नेवरी में विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु स्वच्छता शपथ का आयोजन किया गया. साथ ही जागरूकता अभियान चलाया गया. शनिवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ नेवरी मुखिया साधो उराँव ने किया. नेवरी मुखिया साधो उराँव संबोधित करते हुए कहा कि एक स्वास्थ्य और सुरक्षित जीवन के लिए शौचालय का होना बहुत जरूरी है. शौचालय ना सिर्फ हमारे जीवन को बचाते हैं बल्कि कई तरह के बीमारियों को रोकने का भी काम करता है।
मौके पर नेवरी मुखिया साधो उराँव, चुटु मुखिया लक्षमी देवी, केदल मुखिया राहुल मुंडा , पंचायत समिति सदस्य मदन महतो, नेवरी उप मुखिया मजहर अंसारी, चुटु उपमुखिया सईद अंसारी, वार्ड सदस्य मुकेश, विश्वास मुंडा, कुलदीप पहान, बंधन ग्रुप के एनजीयो , जल सहिया, सहायिका शामिल हुआ।