फारबिसगंज (अररिया)। मोकामा विधानसभा उपचुनाव में राजद प्रत्याशी नीलम देवी की जीत पर महागठबंधन के खेमे में खुशी की लहर जारी है। जीत पर बिहार प्रदेश महिला राजद की प्रदेश उपाध्यक्ष कामिनी केडिया गोयल नें अपने आवासीय कार्यालय फारबिसगंज में मिठाइयां बांटी। इस मौके पर श्रीमती गोयल नें कहा कहा कि जिस प्रतिशत के हिसाब से वोटिंग हुई। उसमें 21,000 वोटों से जीत मायने रखती है।
उन्होंने कहा कि जनता देश में हो रही बेरोजगारी, महंगाई से त्रस्त है और उसके खिलाफ वोटिंग की गई है। बिहार में हुए दो सीटों पर उपचुनाव के परिणाम आने के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कामिनी गोयल नें कहा कि मोकामा में बड़ी जीत हुई है। गोपालगंज में पहले 40 हजार वोट से हारे थे.अब केवल 1700 वोट से हारे हैं।
उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में बीजेपी के वोटर हमारे पक्ष में आ चुके हैं। बीजेपी अब अपने कोर वोटरों के टूटने से परेशान है। हमारे नेता उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव नें जो वादा किया था महागठबंधन की सरकार में वो उसे अमलीजामा देने में लगे हुए हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा।