हापुड़: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए कई हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर रखे हैं। इसके अलावा प्रत्येक थाना स्तर पर महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए एक महिला हेल्प डेक्स बनाई गई है।
पुलिस के अलावा 23 विभाग महिला सुरक्षा में लगे हुए हैं। जिनमें 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस आदि शामिल हैं। इन सब का उद्देश्य भयमुक्त समाज की स्थापना एवं नारी सुरक्षा नारी सम्मान करना है।
वहां मौजूद महिला पुलिस कर्मी अंकुश बालियान ने कहा कि यदि किसी भी महिला के सामने कोई भी समस्या आ रही है तो वह पुलिस की सहायता ले सकती है, पुलिस तुरंत मामले में कार्रवाई करेगी।