बौंसी/बांका। दुर्गा पूजा में शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु जिला प्रशासनिक पदाधिकारी पहुंचें बौंसी के पुरानी हॉट दुर्गा स्थान। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर दुर्गा पूजा की विधि व्यवस्था और तैयारियों को लेकर डीआरडीए डायरेक्टर महफूज आलम संग मुख्यालय डीएसपी मंगलेश कुमार सिंह के द्वारा दुर्गा मंदिर परिसर में पहुंच कर विधि व्यवस्था की जानकारी दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष राजीव सिंह उर्फ राजू सिंह से मिलकर लिया एवं वहां मौजूद समिति के सदस्यों से भी आवश्यक बात की करते हुए दुर्गा मंदिर परिसर का जायजा लिया।
समिति के सदस्यों से पूछताछ की एवं असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे के बारे में भी जानकारी लिया। ताकि दुर्गा मंदिर परिसर में लगाए गए मेले में किसी प्रकार की अशांति उत्पन्न ना हो। एवं मंदिर परिसर में पहुंचने वाले दर्शनार्थियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो।
मौके पर उपस्थित अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता को भी बौंसी प्रखंड क्षेत्र के दुर्गा मंदिरों की स्थिति पर नजर रखने का दिशा निर्देश दिया गया। वहीं मुख्यालय डीएसपी मंगलेश कुमार सिंह ने थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय को दुर्गा पूजा में आए श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा।