एक छोटे से मैक्सिकन शहर के मेयर ने प्राचीन रिवाज के अनुसार गुरुवार को सात वर्षीय मगरमच्छ से शादी की। एक समारोह में महापौर ने मगरमच्छ से शादी की जिसे दुल्हन के रूप में सजाया गया था। शादी में म्यूजिक बजाया और मेयर ने डांस भी किया। सैन पेड्रो हुआमेलुला मेयर विक्टर ह्यूगो सोसा ने गुरुवार की शादी के दौरान मगरमछ को बहुत बार किस भी किया सभी की सुरक्षा के लिए मगरमछ के मुँह को बांध रखा था।
In an age-old ritual, a Mexican mayor married his alligator bride to secure abundance. Victor Hugo Sosa sealed the nuptials by kissing the alligator’s snout https://t.co/jwKquOPg93 pic.twitter.com/Vmqh4GpEJu— Reuters (@Reuters) July 1, 2022
ओक्साका राज्य के चोंटल और हुआवे स्वदेशी समुदायों के बीच पहले के समय में प्रकृति द्वारा प्राप्त चीजों के लिए धन्यवाद करने का एक तरीका है। ओक्साका के भाप से भरे प्रशांत तट पर मछली पकड़ने के छोटे से गाँव के मेयर सोसा ने कहा, “हम प्रकृति से पर्याप्त भोजन , पर्याप्त बरसात और नदी में मछलियों की मांग करते है।”
मेक्सिको के गरीब दक्षिण में स्थित ओक्साका यकीनन स्वदेशी संस्कृति को बनाए रखने में सबसे आगे है और कई समूहों का निवास है जिन्होंने अपनी भाषाओं और परंपराओं को आज भी ज़िंदा रखा है। अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए मैक्सिकन शहर के मेयर ने ये शादी की। 7 वर्षीय मगरमछ को राजकुमारी बोला जा रहा है जो धरती माता की भक्त है और स्थानीय नेता से उसका विवाह मनुष्यों के परमात्मा के साथ जुड़ने का प्रतीक है।