Denmark:  बंदूकधारी ने अकेले वारदात को अंजाम दिया, आतंकवाद से संबंध नहीं


कोपेनहेगन | कोपेनहेगन के एक शॉपिग मॉल में गोली चलाने वाले बंदूकधारी ने संभवत: अकेले ही घटना को अंजाम दिया और अंधाधुंध गोली चलाने के कारण लोग उसका निशाना बने। डेनमार्क की पुलिस ने यह जानकारी दी। कोपेनहेगन के मुख्य पुलिस

निरीक्षक सोरेन थॉमसन ने सोमवार को कहा कि जांच अधिकारियों का मानना है कि घटना का संबंध आतंकवाद से नहीं है। थॉमसन ने कहा कि हमले में तीन लोग मारे गए। इनमें डेनमार्क के दो लोग और एक रूसी नागरिक था। वहीं, डेनमार्क के दो अन्य लोग और स्वीडन के दो नागरिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here