Hair Care : बालों का झड़ना कम करने के लिए इस मानसून में इन तेलों से करे अपने बालों की मालिश


मौसम हमारे बालों  लिए  अच्छा नहीं है। हवा में नमी   के कारण बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं और जिससे हमारे बालों के झड़ने की संभावना बढ़ जाती है। अगर आप बाल झड़ने की समस्या से जूझ रहे हैं तो मानसून आपके लिए और भी बुरा साबित हो सकता है। बालों की जड़ों को मजबूती और पोषण प्रदान करने के लिए तेल लगाना सबसे जरुरी है। तो, इस मानसून मजबूत चमकदार बाल पाने के लिए इन बालों के तेलों को आजमाएं।

रेड अनियन  ऑयल  



लाल प्याज का तेल अपने शानदार लाभों के लिए सबसे बेहतर हैं।  यह स्कैल्प के पीएच लेवल  को बनाए रखने में मदद करता है और इससे  बालों को मजबूती मिलती  है।  

भृंगराज तेल



बालों के झड़ने की समस्या को ठीक करने के लिए आयुर्वेद में कुछ बेहतरीन उपाय हैं।  भृंगराज तेलसे बाल  मजबूत होते है और ये बालों को घना बनाता हैं। भृंगराज बालों के रोम को पोषण देने में मदद करता है और बालों के विकास को उत्तेजित करता है। 

नारियल का तेल


नारियल का तेल एक  नेचुरल तेल है जो बालों के विकास को बढ़ता  है और बालों के झड़ने को कम करता है। नारियल का तेल फैटी एसिड और प्रोटीन से भरपूर होता है जो स्कैल्प को गहराई से पोषण देते हैं।  बालों के रूखेपन  को ख़त्म कर उन्हें शाइन करता हैं।  

लैवेंडर का तेल


 लैवेंडर तेल मानसून के दिनों के लिए सबसे अच्छे तेलों में से एक है। इसके जीवाणुरोधी, एंटीवायरल और विरोधी  गुण शुष्क और खुजली वाली स्कैल्प  को रोकते हैं। अधिकतम लाभ के लिए लैवेंडर के तेल को अन्य आवश्यक तेलों के साथ भी मिलाया जा सकता है।

 

सर्सो तेल 

कोई भी मौसम हो सरसों के तेल की मालिश आपके दिमाग को आराम देती है और तनाव से दूर करती हैं।यह ब्लड सर्कुलेशन  को बढ़ाता है जो जड़ों में पोषण  देता है। इसके अलावा सरसों का तेल अपने जीवाणुरोधी और एंटी-फंगल गुणों के कारण मानसून के लिए भी एकदम उपयुक्त है।

 



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here