बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म रक्षा बंधन 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। अक्षय ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का मोशन टीज़र शेयर किया। इसमें फिल्म के एक गाने की झलक भी दी गई है।
Bringing you all a story of the purest form of bond that will remind you of yours! #RakshaBandhan releasing in cinemas on 11th August, 2022.#ReturnToFeelings#RakshaBandhan11August pic.twitter.com/nDVOgVz5vJ— Akshay Kumar (@akshaykumar) June 16, 2022
उन्होंने मोशन टीज़र के साथ लिखा: “आप सभी को रक्षा बंधन के शुद्धतम रूप की एक कहानी ला रहा हूं जो आपको आपकी याद दिलाएगा! #रक्षाबंधन 11 अगस्त, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।”
रक्षा बंधन एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। जिसमें भूमि पेडनेकर भी फिल्म लीड रोल में हैं। आनंद एल राय द्वारा निर्देशित यह फिल्म भाई-बहन के बीच प्यार, बंधन और लगाव के बारे में है।
अक्षय और भूमि एक साथ दूसरी बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। दोनों इससे पहले ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ में नजर आए थे।