साहिबगंज। जय प्रकाश म्यूजिकल ग्रुप के संस्थापक सह शहर के जाने माने स्टेज गायक एवं उदघोषक जयप्रकाश सिंह ने महान गायिका लता मंगेश्कर के सम्मान में गीत संगीत के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु अपने आवास पर एक कार्यक्रम रखा। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में समाजसेवी आकाश पांडेय, बिमल सिन्हा उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरूआत में 2 मिनट का मौन धारण किया गया। उसके बाद महिला गायिका बेबी रानी ने ऐ मेरे वतन के लोगों, मेरी आवाज ही मेरी पहचान हैं। गानों से एवं जयप्रकाश सिंह ने जिंदगी प्यार का गीत गाने को गाकर इस कार्यक्रम की शुरूआत हुई। उसके बाद लता जी के गाये कई यादगार गाने को गाकर लता जी को श्रद्धांजलि दिया गया। मौके पर आकाश पांडेय और बिमल सिन्हा ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में संयुक्ता देवी, संगीता सिन्हा, रूबी सिन्हा, ओम पांडेय, अशोक स्वर्णकार, सोनी सिन्हा, शाहबाज, हीरा साह, किशोर सिन्हा, राजेन्द्र साह, राजकिशोर स्वर्णकार, नेहा कुमारी, सोनाली कुमारी, टुनटुन सिन्हा, सपना कुमारी, सुनीता सिन्हा, श्याम स्वर्णकार, मनोज सिंह, गणेश सिंह, सुनील शर्मा, प्रमोद कुमार सहित कई अन्य संगीत प्रेमी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *