फतेहपुर/जामताड़ा। वरीय अधिकारी के निदेर्शानुसार बिंदापाथर पुलिस ने गुरुवार को साहिबगंज-गोविंदपुर मुख्य मार्ग पर धोतला मोड़ एवं मुर्गाबनी मोड़ में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। बता दें कि बिंदापाथर पुलिस द्वारा लगातार क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की डिक्की, हेलमेट, मास्क एवं जरूरी कागजातों की सघन जांच की जा रही है। वही धोतला मोड़ पर थाना प्रभारी महेश मुंडा के नेतृत्व में एवं मुर्गाबनी मोड़ पर एएसआई रवि रंजन कुमार के नेतृत्व में दर्जनों दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की डिक्की, हेलमेट, मास्क एवं कागजात की सघन जांच की गई। साथ ही वाहन चालकों को कई दिशा-निर्देश भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *