गिरिडीह। आज युवा कुशवाहा समाज झारखंड ने गिरिडीह जिला परिषद कार्यालय के सामने जननायक रीतलाल वर्मा चौक पर दो महापुरुषों जननायक रीतलाल वर्मा और बाबू जगदेव प्रसाद का जयंती दिवस मनाया गया। जयंती समारोह सादगी पूर्वक मनाया गया। उपस्थित युवाओं ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उन दोनो महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। समारोह को सम्बोधित करते हुए युवा कुशवाहा समाज झारखंड के अध्यक्ष केशव क्रांतिकारी ने कहा कि बिहार के लेनिन कहे जाने वाले महान समाज सुधारक बाबू जगदेव प्रसाद द्वारा कही गई बातें आज शत प्रतिशत सत्य प्रतीत हो रही है। स्वर्गीय बाबू जगदेव प्रसाद का कहना था कि सौ में नब्बे शोषित है, नब्बे भाग हमारा है। सत्ता छोड़ो ये बेईमानो, नब्बे ने ललकारा है।

जननायक रीतलाल प्रसाद वर्मा कोडरमा लोकसभा के पूर्व सांसद- गरीबों, मजलूमों, दलितों, पिछड़ों, मजदुर किसानों के मसीहा थे। आज उनकी जयंती दिवस पर हम सभी को उनके मृदुभाषी, मिलनसार प्रवृति और सर्वधर्म समभाव को अपनाने की जरूरत है, तभी हम सब अपने समाज, गांव, जिला राज्य और देश के विकास में योगदान दें सकेंगे। आज के इस जयंती समारोह में यूवा कुशवाहा समाज झारखंड के वर्तमान अध्यक्ष केशव क्रांतिकारी, सचिव सुमित मौर्य, उपाध्यक्ष रूपेश वर्मा, कोषाध्यक्ष रोहित वर्मा, अरविंद वर्मा, संजय वर्मा, सुधीर वर्मा, सुबोध वर्मा, राहुल वर्मा, संदीप वर्मा, पप्पू वर्मा, अंकित वर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी रामानंद कुशवाहा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here