
सासाराम। सामाजिक संगठन मौर्य शक्ति ने अमर शहीद जगदेव प्रसाद के जन्म शताब्दी के अवसर द्वारा जनभागीदारी मार्च सासाराम लोहिया चौक (पोस्ट आॅफिस चौक) से बौलिया रोड में शहीद जगदेव प्रसाद के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किया। माल्यार्पण के बाद सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि मौर्य ने बताया कि जगदेव प्रसाद के जीवनी को विस्तृत रूप से बताया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित मौर्य शक्ति के तमाम साथी संकल्प लिया कि जगदेव प्रसाद के कारवां को कभी नहीं रुकने देंगे। निरंतर उनके मिशन को हम आगे बढ़ाएंगे, जुल्म के खिलाफ बगावत और संघर्ष हमारा जारी रहेगा। जगदेव प्रसाद के वंशजों की उपेक्षा आज वर्तमान सरकार के द्वारा किया जा रहा है। हम उस उपेक्षा को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमें हमारी संख्या के हिसाब से हिस्सेदारी चाहिए। यह तो अभी अंगड़ाई है। आगे इससे भी तगड़ी लड़ाई है। मान-सम्मान, हक-अधिकार, बहू-बेटियों की इज्जत की रक्षा के लिए मौर्य शक्ति सबसे पहली पक्ति में खड़ा रहेगा।
सभा में जनभागीदारी मार्च एवं माल्यार्पण कार्यक्रम में अमरेंद्र कुशवाहा, मुखिया, सोनहर, नंदू कुशवाहा, सरपंच, अकाशी, अनुज कुशवाहा, सुरेश सिंह, अखिलेश सिंह, कमेंन्द्र सिंह, अरविंद कुशवाहा, सिंहासन सिंह, डॉ अवधेश कुमार, डा महेंद्र सिंह, अमरजीत कुशवाहा, गुलशन कुमार मौर्य, जितेंद्र कुमार मौर्य, मनोज कुमार मौर्य, रंजन कुमार सिंह, जोखन पाल, संजय कुमार सिंह, भोले शंकर, अर्जुन, दशरथ सिंह कामेश्वर सिंह अजय कुमार सिंह, प्रीतम मौर्य, संतोष राज, प्रकाश कुमार थे।