देवघर। देवघर एनएसयूआई के द्वारा ए. एस. कॉलेज के अध्यक्ष विशाल दुबे के नेतृत्व में ए. एस. कॉलेज देवघर के नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार को फूलों का गुलदस्ता देकर एनएसयूआई प्रतिनिधिमंडल ने स्वागत किया गया और उन्हें शुभकामनाएं दी गयी। जिसके उपरांत मौके पर उपस्थित सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय पूर्व महासचिव रवि वर्मा ने नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार को शुभकामनाएं देते हुए कॉलेज प्रचार्य को कॉलेज में हो रही विभिन्न तरह की समस्याओं से अवगत कराया तथा उनसे जल्द से जल्द समाधान करने का माँग किया। ताकि भविष्य में किसी भी छात्र को कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े।

इसके उपरांत नवनियुक्त प्रचार्य डॉ. अशोक कुमार ने भी आश्वाशन दिया की कॉलेज में हो रही हर तरह की समस्याओं का समाधान किया जायेगा। मौके पर मुख्य रूप से सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय पूर्व महासचिव रवि वर्मा, ए. एस. कॉलेज अध्यक्ष विशाल दुबे, कॉलेज उपाध्यक्ष सौरव राउत, कॉलेज सचिव आदित्य केशरी एंव आदर्श केशरी, छात्र नेता सौरव यादव, सैफ दानिश, आदित्य दुबे, कुंदन यादव, शुभम कुमार, मयंक तिवारी आदि दर्जनों सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *