
धनबाद। चिरुडीह मध्य विद्यालय के समीप झारखंडी भाषा संघर्ष समिति के द्वारा एक प्रेस वार्ता की गई। इस प्रेस वार्ता में समिति द्वारा मानव श्रृंखला में भागीदारी देने वाले सभी माता-बहनों, भाई, बंधुओं का आभार व्यक्त किया गया। मानव श्रृंखला के लिए अपना तन मन धन लगाकर मेहनत करने वाले युवा साथियों को धन्यवाद दिया गया। साथ साथ अपने आगामी कार्यक्रम की घोषणा की गई जो 3 फरवरी 2022 जोड़ापोखर में झरिया विधायिका पूर्णिमा नीरज सिंह के बयान के विरोध में एक मशाल जुलूस निकाला जाएगा जो जुलूस जोरापोखर पीला मैदान से भौंरा तक निकाली जायेगी एवं पूर्णिमा नीरज सिंह और हेमन्त सोरेन का पुतला दहन किया जायेगा। जिसमें हजारों की भीड़ उम्मीद की गई है। समिति द्वारा ये भी घोषणा की गई जो 4 फरवरी को जो सरायढेला से रणधीर वर्मा चौक तक जुलूस का कार्यक्रम है। उससे झारखंडी भाषा संघर्ष समिति का कोई लेना देना नही है और समिति इसका खंडन करती है। प्रेस वार्ता में समिति के सदस्य तुलसी महतो, विकास महतो, राजेन्द्र महतो, राजा बाबू, अखिलेश महतो, सुभाष महतो, मनोज महतो, शक्ति महतो, अरबिंद महतो, जयराम महतो, अजित महतो, पप्पू महतो तथा सैकड़ो कार्यकर्ता सम्मलित थे।