देवघर। आज मोहनपुर विवाह भवन के पास झारखंड मुक्ति मोर्चा के अधिकारी एवं कार्यकतार्ओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं माला पहनाकर श्रद्धांजलि अर्पित किए। गांधीजी की विशेषताओं के बारे में बारी-बारी से चर्चा की गई एवं सभी उपस्थित कार्यकतार्ओं ने निर्णय लिया कि गांधीजी की जो अधूरे सपने और निश्चित रूप से आने वाले समय में अवश्य इसके बीच रखा जाएगा। और गांधी जी के विचारों के साथ चलेंगे। इस मौके पर जिला सचिव बाबूराम सोरेन, प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार मंडल, मीडिया प्रभारी अरुण शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष नवल किशोर हेंब्रम, राम पति लाल मुर्मू, महादेव मुर्मू, डॉ विनोद कुमार मंडल, अधिवक्ता अजय कुमार यादव, श्रीकांत यादव, रोहित तुरी, इंद्रदेव यादव, गौरी शंकर यादव, गोपाल मंडल सहित कई मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *