
पथरगामा। रविवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी का प्रखंड भजयुमो कार्यकर्ता ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष जिले के दौरे के क्रम में गोड्डा से महागामा जाने के क्रम में पथरगामा पंहुचे थे। साथ मे जिला महामंत्री सूरज सिंह मौजूद थे। स्वागत करने वालों में प्रखंड के भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष रितिक राजा एवं महामंत्री निलेश भगत विशाहा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र महतो शामिल थे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पथरगामा की युवा मोर्चा की पूरी टीम मजबूती से काम कर रही है। पथरगामा को भारतीय जनता पार्टी का गढ़ भी कहा जाता है। जिला उपाध्यक्ष सूरज कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा बहुत ही मजबूती से संगठन का कार्य कर रही है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रखंड उपाध्यक्ष सोनू कुमार भगत पथरगामा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रखंड मंत्री राहुल कुमार पंडित प्रखंड मंत्री विकास कुमार सह मीडिया प्रभारी अभिषेक पंडित विक्रम तिवारी मीडिया प्रभारी अंकित कुमार अमन कुमार विशाहा मंडल के अमित सोरेन संजय कैलाश महतो सहित पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।