
बरहरवा। रविवार को नेहरू युवा केंद्र संगठन बरहरवा, साहेबगंज के द्वारा राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक विशाल कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 74वीं पुण्यतिथि प्लस टू उच्य विद्यालय बरहरवा में मनाई गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरहरवा प्रदीप उरांव, विशिष्ठ अतिथि प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास, इंस्पेक्टर बरहरवा कुलदीप कुमार, थाना प्रभारी बरहरवा रवीन्द्र कुमार व नगर उपाध्यक्ष बरहरवा लोकेश कुशवाहा मौजूद रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत नेहरू युवा केंद्र का बैच पहनाकर किया गया। कार्यक्रम में छात्र मौसम कुमार भगत ने गांधी जी का प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम गाकर कार्यक्रम में समां बांध दिया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि एसडीपीओ बरहरवा ने गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि गांधी जी केवल हमारे देश के ही राष्ट्रपिता नहीं है अपितु पूरा विश्व उन्हें पूजता है। उनके द्वारा बतलाया गया सत्य और अहिंसा का मार्ग अनुकरणीय है। वहीं 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष अशोक दास ने लोगों से गांधी जी के विचारों को अपने जीवन में उतारने की अपील की। मौके पर मुख्य रूप प्लस टू हाई स्कूल के प्राचार्य अभिनव कुमार, कांग्रेस जिला महासचिव भोला नाथ महतो, शिक्षक रवीन्द्र नाथ महतो, थॉमस रॉबर्ट, प्रथम कुमार, कार्तिक कुमार, राज अमीर, रफत हुसैन, देवाशीष घोष, विजय कुमार, अंकित कुमार सहित दर्जनों छात्र उपस्थित थे।
It’s hard to come by well-informed people about this
topic, but you seem like you know what you’re talking about!
Thanks Bitcoin verdienen https://t.me/s/Bitcoin_verdienen