
पथरगामा। दिव्यांजलि रेस्टोरेंट के पीछे तीन बीघा धान के पुंज में आग लग जाने से धान का पुंज जलकर बर्बाद हो गया। धान का पुंज स्व अवधेश भगत व अनिल भगत का था। आसपास के ग्रामीणों ने धान की पुंज में लगे आग को बुझाने का अथक प्रयास किया। लेकिन आग बुझाया नहीं जा सका। इस घटना में लगभग 80 क्विंटल धान की क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इधर अगलगी की सूचना दिए जाने के बाद थाना प्रभारी बलिराम रावत के साथ साथ दमकल वाहन घटना स्थल पहुंचा। जिसके बाद दमकल कर्मियों ने पाइप से पानी की फुवार मारकर आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।