साहिबगंज। झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ राज्य इकाई के प्रतिनिधि मंडल आज राज्य के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो से मिला। संघ के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य के पारा शिक्षकों को सहायक अध्यापक बनाने पर मंत्री को शाल देकर तथा मिठाई खिलाकर अभिवादन करते हुए आभार व्यक्त किया। मंत्री जगन्नाथ महतो ने नियमावली के संबंध में प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि –
1- एक सप्ताह के अंदर सरकार का संकल्प पत्र जारी हो जाएगी,सरकार का संकल्प पत्र जारी होने के साथ ही सहायक अध्यापक सेवा शर्त नियमावली 2021 पुर्ण रुपेण लागु हो जाएगी।
2- फरवरी 2022 के विधानसभा सत्र के बाद मार्च में आकलन परीक्षा के लिए अधिसूचना प्रकाशित की जाएगी।
3- ईपीएफ का लाभ अगले सत्र 2022-23 से राज्य के सहायक अध्यापकों मिलेगा, मुख्यमंत्री के साथ स्वीकृति उपरांत बजट सत्र में राशि का प्रावधान किया जा रहा है।
4-अनुकम्पा का लाभ सहायक अध्यापकों को मिलेगा, नियमावली ये प्रवधान समाहित हैं। जिसके लिए सरकार की ओर से दिशा निर्देश जारी किया जाएगा। संघ ने जनवरी 2022 से नियमावली लागू होने पर राज्य में जनवरी 2022 में सहायक अध्यापकों की असामयिक मृत्त्यु से मृतक परिवारों को अनुकम्पा का लाभ देने के सवाल पर कहा कि सरकार की संज्ञान में आने पर सकारात्मक विचार किया जाएगा।
5-अप्रशिक्षित सहायक अध्यापकों को प्रशिक्षिण प्राप्त करने का एक मौका एवं ठू प्रशिक्षित सहायक अध्यापकों को ठ्रङ्म२ के द्वारा उतीर्णता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि इसके लिए सघीय प्रतिनिधि के साथ बैठक कर निदान किया जाएगा।
6-योगयता अधारित मानदेय पर सकारात्मक पहल की मांग रखीं गई।
प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष मो.सिद्दीक शेख, महासचिव विकास कुमार चौधरी, प्रधान सचिव सुमन कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार दुबे एवं शमशाद अहमद, जामताड़ा जिला कोषाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *