
देवघर। आज एनएसयूआई के द्वारा सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय पूर्व महासचिव रवि वर्मा ने कांग्रेस पार्टी कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की तस्वीर पर पुष्प एंव मालार्पण कर उनकी पुण्य तिथि मनायी। वही मौके पर सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय पूर्व महासचिव रवि वर्मा ने कहा कि महात्मा गाँधी सच्चे देशभक्त थे और हमारे स्वतंत्र भारत देश को आजादी दिलाने में इनका अहम एंव महत्वपूर्ण योगदान रहा है। महात्मा गांधी हम सभी लोगो के लिए प्रेरणास्रोत है। गांधी जी ने भारत को स्वतंत्र कराने के लिए अंग्रेजो से लोहा लिया एंव कई बार जेल भी गये। लेकिन उन्होंने कभी भी हार नही मानी और भारत को अंग्रेजो के चुंगल से आजाद करवाया। मौके पर मुख्य रूप से सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार, स्वास्थ्य विभाग के जिलाध्यक्ष डॉ. अनूप कुमार, एनएसयूआई के कॉलेज उपाध्यक्ष सौरव राउत, कॉलेज सचिव आदर्श केशरी एंव आदित्य केशरी, समीर कुमार आदि दर्जनो सम्मानित नेतागण मौजूद थे।