बांका. रविवार देर शाम बौंसी प्रखंड क्षेत्र के सरूआ गांव में 20 वर्षीय महिला संगीता देवी की हत्या पति मुकेश पंजियारा एवं उसकी मां कल्याणी देवी के द्वारा गला दबाकर कर दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुसियारी गांव निवासी कारू मांझी के द्वारा अपनी इकलौती लड़की की शादी सरूआ गांव में चीरो पंजियारा के लड़के मुकेश पंजियारा से साल भर पहले ही की गई थी। मृतक संगीता देवी के परिजनों ने बताया कि कि मृतक संगीता देवी 6 महीने के गर्भ से थी। संगीता देवी को ससुराल वालों के द्वारा दहेज को लेकर काफी प्रताड़ित किया जाता था।

और ससुराल वालों से पैसे की मांग की जाती थी।मुकेश पंजियारा के ससुर कारू मांझी के द्वारा जमीन बेचकर अपने दामाद को ₹200000 कुछ दिन पूर्व दिया गया था। इस पर भी इन बहसीयों का मन नहीं भरा और क्रूरता पूर्वक मुकेश पंजियारा एवं उसकी मां कल्याणी देवी के द्वारा संगीता देवी की गला दबाकर हत्या कर दी गई।

वही मृतक संगीता देवी के दादी गुंजरी देवी ने द्वारा बताया गया की कल शाम जब अपनी पोती से बात करने का मन हो रहा है। तब गुंजरी देवी के पोतहू के द्वारा मोबाइल से बातचीत करने पर मुकेश पंजियारा के द्वारा कहां गया की अपने लड़के को जल्द से जल्द सरूआ भेज दीजिए। वहां जाकर मृतक संगीता देवी के पिता ने जब वहां का नजारा देखा तो काफी बदहवास हो गया। वही बौंसी पुलिस को सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय, राजेश कुमार सिंह एवं ज्योति कुमारी सहित पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर संगीता देवी के शव को कब्जे में लेकर मृतक संगीता देवी के शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बांका भेज दिया गया।

वही मृतिका संगीता देवी के परिवार जनों के द्वारा बौंसी थाने में लिखित आवेदन देकर संगीता देवी के पति मुकेश पंजियारा एवं उसकी मां कल्याणी देवी को मुख्य रूप से अभियुक्त बनाया गया है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय के द्वारा बताया गया कि मामले की छानबीन की जा रही है।और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। जानकारी मिली की सरूआ गांव से हत्या के आरोपी घर से फरार बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here