
तोपचांची/धनबाद। टुंडी विधानसभा अंतर्गत टुंडी प्रखंड के लुकैया पंचायत को दुर्गा डीह से दोमुंडा तक ग्रामीण विकास विभाग (आर ई ओ) द्वारा स्वीकृत महत्वपूर्ण पथ का शिलान्यास पूर्व मंत्री सह विधायक (सचेतक सत्तारूढ़ दल) मथुरा प्रसाद महतो ने विधिवत नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर उन्होने ने कहा कि टुंडी विधानसभा क्षेत्र को विकास के रुप मे पुरे झारखंड मे एक मिसाल और नमुना के तोर पर पहचान दिलाना मेरा अहम उद्देश है।
मौके पर जिला सचिव पवन कुमार महतो, सांसद प्रतिनिधि श्री राम प्रसाद महतो, बलराम महतो, मदन महतो, प्रखंड अध्यक्ष फूलचंद किस्कु, प्रखंड सचिव कामेश्वर सिंह चौधरी, श्रवन टुडु, रामेश्वर बास्की, श्रवण वेसरा, बालेश्वर महतो, बसंत कुमार महतो, बंधु महतो, हरिलाल हेम्ब्रम, मोहन हांसदा, लप्सा किस्कु, अनवर अंसारी, शहादत अंसारी, चुनु मुर्मू, करण बास्की, अजीमुद्दीन अंसारी, छुटु अंसारी, काली महतो, अशोक मुर्मू आदि कई सम्मानित कार्यकर्तागण उपस्थित थे।