
वीरपुर। मंगलवार को गेन्हरपुर पंचायत के वार्ड संख्या 2 में वार्ड सभा कर वार्ड क्रियान्वयन व प्रबंधन समिति का गठन किया गया। वार्ड सभा की अध्यक्षता वार्ड सदस्य उदय कुमार सिंह ने किया। सभा में सर्वसम्मति से सबनीश राज को वार्ड सचिव चुना गया। वहीं अनुसूचित जाति से पूनम कुमारी, जीविका से अनीता देवी अन्य सदस्यों के रूप में नीलम देवी, बीरबल साह जबकि पदेन उपाध्यक्ष के रूप में पंच आशा देवी चुने गए। मौके पर विजय कुशवाहा, श्वेता भारती, ललिता देवी, योगेन्द्र साह, सोनू कुमार, रामनाथ महतों, पिंकी देवी समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।