
तोपचांच/धनबाद। झामुमो तोपचांची प्रखंड समिति द्वारा पार्टी का 50वां स्वर्ण जयंती स्थापना दिवस हटिया मैदान तोपचांची में कोविड गाइडलाइन के तहत मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक मथुरा प्रसाद महतो ने सर्वप्रथम पार्टी का झंडोतोलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। तत्पश्चात शहीद वेदी पर झारखंड आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। टुंडी विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड सरकार विकास के पथ पर अग्रसर है, और निरंतर विकास कार्य जारी है। झारखंड के हित में सरकार बनी है और झारखंड की जनता से हमने जो भी वादा किया है।
वह अपने तय समय पर पूरा करेंगे चाहे वह स्थानीय नीति हो, नियोजन नीति हो, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सभी प्रकार के मूलभूत सुविधाओं में सुधार किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि धनबाद बोकारो में जारी भाषाई विवाद को जल्द ही निरस्त कर सुलझा लिया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला सचिव पवन महतो जी, विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष विकास तिवारी, सचिव योगेंद्र मुर्मू, मीडिया प्रभारी आनंद कुमार केवट, अर्जुन रजवार, निर्मल रजवार, शहाबुद्दीन अंसारी, नवल किशोर केवट, सोहन महतो, उमेश कुमार महतो, रुपेश रवानी, मोहन केवट, सुबोध महतो, सुशील साव, कृष्णकांत मेहता, संतोष केवट, गोपाल महतो, चंदन केवट, धनीराम महतो, बाबूलाल महतो, शिवा महतो, देवीलाल महतो, रामस्वरूप रजक सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।