बरहरवा। रविवार को बरहरवा नगर भारतीय जनता पार्टी के युवा कार्यकर्तागण भारत के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को संयुक्त रूप से सुनते हुए कार्यक्रम में पीएम मोदी की देश को अग्रेषित करने और विकास को लेकर उनकी विस्तृत व्यख्या को सुना। मन की बात कार्यक्रम पूरे देश में आम जनता के समक्ष लोगों को संबोधित कर अपनी भावनाओं को प्रकट करते है। कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष नौशाद आलम, अल्पसंख्यक मोर्चा संथाल परगना प्रभारी रिंकु शेख, फारूक शेख, मंडल अध्यक्ष तालझारी जमशेद अंसारी, रामा शंकर, भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के जिलाध्यक्ष कुणाल किशोर मंडल, उपाध्यक्ष प्रदीप दास, अलाउद्दीन शेख, मुस्ताक शेख सकील परवेज एवम दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here