तोपचांची/धनबाद। अमन फाउंडेशन झारखंड के सौजन्य से 20 फरवरी 2022 को बिशुनगढ नवादा के ईदगाह मैदान मे दिन के 9:00 बजे से एक शानदार अजीमुश्शान कानफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। इस कानफ्रेंस मे झारखंड सरकार से अकलियतों का विकास,अकलियतों के समस्याओं का समाधान, झारखंड मे उर्दु एकेडमी, अकलियती मालियाती कारपोरशन, मदरसा बोर्ड, उर्दु का विकास कैसे हो इन तमाम बिंदुओ पर कानफ्रेंस मे विस्तार से चर्चा किया जाएगा। इस कानफ्रेंस को सफल बनाने के लिए कल बिशुनगढ नवादा में एक बैठक रखी गई है। अमन फाउंडेशन के संस्थापक मौलाना मो मुखतार रिजवी ने लोगो से अनुरोध करते हुए दर्दमंदाना अपील की है कि इस बैठक में अवश्य पधारें और अपने अहम मशवरा से नवाजे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here