
बरहरवा। थाना पुलिस अंतर्गत पूर्व थाना दर्ज संख्या 13/22 दिनांक 29 /01/2022 को धारा 841/ 342 /823/ 325/ 307/ 504 /34 भा.द.वि के तहत बड़ा थाना क्षेत्र के शुक्रवार सैनी निवासी तत्सम मंडल (31 वर्ष) पिता हरि मंडल थाना बदरवास जिला साहेबगंज को गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बरहरवा थाना स.अ. नि. कार्तिक उराँव थाना बरहरवा जिला साहेबगंज ने गिरफ्तार कर कार्यवाही सुनिश्चित की है। वहीं 10 तारीख को सत्यापित करने के लिए दिलीप मंडल उम्र 40 वर्ष सीतालक्ष्मी मंडल साकिन शुक्रवासनी थाना बरहरवा जिला साहेबगंज एवं मलेख अस्तर पि-हीरू शेख साकिन हाटपाड़ा जिला सहेबगंज ने गिरफ्तार अभियुक्त का सत्यापन किया। जिसके बाद पुलिस ने अभियुक्त को न्याययिक हिरासत में जेल भेज दिया है।