फतेहपुर/जामताड़ा। प्रखण्ड सभागार फतेहपुर में सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जनसेवक सहदेव पुजहर एवं पंचायत सचिव महेश सिन्हा का सेवानिवृत हो जाने के कारण गुरुवार को प्रखण्ड सभागार में एक सम्मान समारोह रखा गया। जिनकी अध्यक्षता प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी द्वारा किया गया। सर्वप्रथम सभी कर्मी एवं पदाधिकारीयों द्वारा बारी-बारी से माल्यापर्ण कर दोनों सेवानिवृत कर्मी का स्वागत किया गया। वही मंच का संचालन झारखंड अराजपत्रित कर्मचारी संघ के जिला मंत्री बैजू झा द्वारा किया गया। साथ ही प्रखण्ड विकास पदाधिकारी द्वारा दोनों कमीर्यों को उनके कार्यकाल में अच्छे कार्य के लिए धन्यवाद दिया गया। अंचलाधिकारी पंकज कुमार द्वारा सेवानिवृत हुए कर्मियों को धन्यवाद देकर अच्छे स्वास्थ्य की कामना की एवं सभी कमीर्यो द्वारा उन दोनों के कार्यकाल में किए गए कार्य को याद किये एवं धन्यवाद दिए। इस अवसर पर राजपत्ति कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अशोक चौधरी, जिप सदस्य भोलू कोल, बीपीआरओ हरिपद रुई दास, प्रधान सहायक राजेश कुमार, आजाद मुर्मू , नूर अली, कालिदास टुडू, कृष्ण पद पातर आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here