वीरपुर। जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के कई प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में शिक्षा समिति का गठन किया गया। उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय खरमौली के विद्यालय में शिक्षा समिति में अरुण कुमार पदेन अध्यक्ष,सुनीता कुमारी सचिव, वरीय शिक्षक सदस्य वीरेंद्र कुमार, ललिता कुमारी, उषा देवी, अनिता देवी, रीना देवी, मिंटू देवी आदि को सदस्य चुना गया। वहीं प्राथमिक विद्यालय बहवलपुर के शिक्षा समिति में उपमुखिया अजीत महतों को पदेन अध्यक्ष, प्रियंका देवी को सचिव पद के लिए सर्वसम्मति से चुना गया। प्राथमिक विद्यालय बड़हारा नवीन के शिक्षा समिति में रामपदारथ पासवान अध्यक्ष एवं रेशम देवी सचिव, मध्य विद्यालय गेन्हरपुर के शिक्षा समिति में अलका भारती सचिव, उदय कुमार सिंह अध्यक्ष, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय पर्रा में निशांत कुमार अध्यक्ष एवं सुनीता कुमारी सचिव, नवीन प्राथमिक विद्यालय खरमौली बिचला टोल में गुड़िया कुमारी सचिव, उमा देवी अध्यक्ष, नवीन प्राथमिक विद्यालय बड़हारा लंका टोल में मुन्नी देवी अध्यक्ष, सोनी देवी सचिव पद पर चुने गए। साथ ही प्रखंड के कई अन्य विद्यालयों में भी विद्यालय शिक्षा समिति का गठन किया गया। मौके पर संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक, बीईओ वीरपुर द्वारा प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक विद्यालय पोषक क्षेत्र के अभिभावक आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here