पथरगामा। सिदो कान्हू स्थापना दिवस के अवसर पर गाँधीग्राम के हरियाली मैदान में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गया। इस दौरान खेलकूद में 1000 मीटर दौड़, 500 मीटर दौड़, जलेबी रेस, बैलून फोड़, घड़ा फोड़, संथाली ड्रामा, लांगडे नृत्य में प्रतिभागी शामिल हुए। खेलकूद प्रतियोगिता में सिदो कान्हु ड्रामा के विजेता बोआरीजोर टीम को पथरगामा पश्चिमी जिला परिषद सदस्य पूनम देवी, जेएमएम जिला अध्यक्ष वासुदेव सोरेन, विलास मंडल, घनश्याम यादव के हाथों 7501 रुपए प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। लांगड़े नृत्य में साबेजोड़ा टीम को 3001 रूपए झामुमो जिला उपाध्यक्ष विलास मंडल, पूर्व मुखिया निरंजन पंजियारा ने पुरस्कृत किया। खेलकूद प्रतियोगिता में जलेबी रेस में प्रथम अर्जुन मुर्मू, द्वितीय विशाल हेंब्रम, तृतीय राजकिशोर साह हुए, अंधा घड़ा फोड़ में राहुल टुडू सफल हुए। बैलून फोड़ में प्रथम सुमित्रा हांसदा, द्वितीय ललिता मुर्मू और तृतीय स्थान पर अन्नपूर्णा मुर्मू ने स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का आयोजन सिदो कान्हू मेला समिति के द्वारा किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here