
तोपचांची/धनबाद। आज झामुमो जिलाध्यक्ष रमेश टुडू ने टुंडी विधानसभा अंतर्गत दुगार्डीह में प्रत्येक वर्ष 2 फरवरी को मनाए जाने वाले श्रधांजलि दिवस पर पहुंचकर शहीद वेदियों पर पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि दिया एवं नमन किया। इस दोरान उन्होने ने कहा कि शहीदों के सपनो का झारखंड बनाने के लिए हेमंत सरकार कार्य कर रही है और झारखंड के आदिवासियों मूलवासियों और बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए काम कर रही है। इस दौरान मुख्य रूप से अरुनव सरकार, बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष रतिलाल टुडू, जिला संगठन सचिव लोलिन बास्की, टुंडी प्रखंड अध्यक्ष लखिन्द्र हांसदा, जिला परिषद सदस्य गुरु चरण बास्की, टुंडी प्रखंड सचिव मो. अब्दुल रसीद अंसारी, बाघमारा प्रखंड सचिव बद्री विशाल हजारी, टुंडी प्रखंड उपाध्यक्ष मैनेजर हेम्ब्रम, मुखिया लोकइया, लक्ष्मण महतो, दिनेश हेम्ब्रम, लपसा मुर्मू आदि उपस्थित थे।