साहिबगंज। झारखंड प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, सह प्रभारी उमंग सिंघार एवं झारखण्ड कांग्रेस प्रदेशा अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने पूर्व निर्धारित समयानुसार जिलेवार सभी जिला अध्यक्षों एवं विभिन्न विभागों और कार्यक्रम प्रभारियों के साथ बैठक कर विस्तारपूर्वक व्योरा लिया। मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री सह विधायक दल के नेता आलमगीर आलम एवं अन्य मंत्रीगण भी बैठक में उपस्थित थे। पहली बैठक में साहिबगंज जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अनुकूल चंद्र मिश्रा, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिता देवी, कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष अजय कुमार यादव, कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन उपस्थित थे। जहां कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनुकूल मिश्रा ने जिलेभर में चल रही विभिन्न कार्यक्रमों का विस्तार से व्योरा पेश किया। जन जागरण अभियान, सदस्यता अभियान और पार्टी द्वारा निर्देशित अन्य कार्यक्रमों के बारे में प्रदेश प्रभारी को जानकारी दिया। जिला अध्यक्ष अनुकूल मिश्रा के अनुसार प्रदेश प्रभारी ने चल रहे सारे कार्यक्रमों के व्योरा पर अपनी सन्तुष्टि जताई। मंत्री आलमगीर आलम साहब ने इसकी संपुष्टि की। प्रभारी अविनाश पांडे ने जिला अध्यक्ष को और अधिक बेहतर करने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि 2024 को चुनौती मानते हुए अधिक परिश्रम करने को कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here