
साहिबगंज। जिला कांग्रेस कार्यालय साहेबगंज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि मनाई गई। जहां जिला भर से कांग्रेसजन इकट्ठे होकर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित किया। कांग्रेसजनों ने बापू को याद करते हुए दो मिनट का मौनव्रत रखा। मौनव्रत के बाद गांधी जी तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद सभी कांग्रेसजनों ने बारी बारी से गांधी जी के तस्वीर पर पुष्प चढ़ा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। फिर कांग्रेसजनों ने गांधी जी के जीवन और दर्शन के बारे में अपने अपने विचार साझा किए। इसके बाद सभी कांग्रेसजन पदयात्रा करते हुए गांधी चौक पहुंचकर वहां गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं पुन: सभी कांग्रेसजनों ने गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
मौके पर प्रदेश प्रतिनिधि मुर्शाद अली, जिला उपाध्यक्ष मो कलीमुद्दीन, जिला महासचिव अजमत हुसैन, जिला सचिव सरफराज आलम, जिला सचिव नित्यानंद गुप्ता, जिला सचिव सुनील पासवान, जिला सचिव मो सलाउद्दीन, जिला संगठन सचिव सद्दाम हुसैन, प्रदेश महासचिव स्वास्थ्य विभाग संतोष झा, जिला अध्यक्ष स्वास्थ्य विभाग मुन्ना यादव, अनुसूचित जाति विभाग के राहुलपासवान, बरहरवा प्रखण्ड महासचिव, निताय सरकार, नगर उपाध्यक्ष दिलीप गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष अनूप हर्षवाल, जिला उपाध्यक्ष रमजान अली, मो कमाल, प्रखंड अध्यक्ष बोरियो अल्पसंख्यक विभाग मो नोशाद आलम, मो सफीर, जाहिद खान, जिला महासचिव इंटक वासिम औरंगजेब, लाल बाबू, आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।