
साहिबगंज। जिला कांग्रेस कमिटी स्वास्थ्य विभाग जिला कमिटी का विस्तार रविवार को किया गया। कमिटी विस्तार की अध्यक्षता साहिबगंज जिला कांग्रेस स्वास्थ्य विभाग जिलाध्यक्ष मुन्ना कुमार यादव के द्वारा किया गया। जिसमे मुख्य रूप से मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी स्वास्थ्य विभाग सचिव के संतोष झा उपस्थित थे। वही साहिबगंज कांग्रेस स्वास्थ्य विभाग उपाध्यक्ष के रूप में हरिनारायण उरांव, जाहिद खां, सुनील गुप्ता, गौतम कुमार विश्वास, महासचिव के पद पर मनोज खुदानिया, परवेज महमूद, करन कुमार यादव, मोहम्मद उष्मान, मो लाल बाबू, सचिव के पद पर मो शाहजहां, मो जोहाक अली, मो इम्तियाज आलम, अमित कुमार यादव, पीयूष कुमार यादव, मीतू कुमार यादव, रोहित कुमार महतो, मीडिया प्रभारी के पद पर दीपक भगत, सजन कुमार मण्डल को नियुक्ति पत्र देकर मनोनीत किया गया। मौके पर मो कलीमुद्दीन कलीम कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष, निताय सरकार बरहरवा प्रखण्ड महासचिव, नित्यानंद गुप्ता कांग्रेस जिला सचिव, सरफराज आलम जिला सचिव, मो सद्दाम हुसैन इंटक जिलाध्यक्ष, मो सादिक अंसारी महासचिव अल्पसंख्यक, मो वसीम औरंगजेब मीडिया प्रभारी इंटक समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।