नई दिल्ली : राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने सोमवार को गोवा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी उन्होंने कहा कि गोवा की समृद्ध संस्कृति सभी भारतीयों के लिए गर्व का विषय है। गोवा को 30 मई 1987 को पूर्ण राज्य का दर्ज़ा मिला था। इससे पहले यह केंद्र-शासित प्रदेश गोवा, दमन एवं दीव का हिस्सा था।
Greetings to all Goans on Goa Statehood Day! Home to some of India’s most beautiful places, it has a rich eclectic culture that is a matter of pride for all Indians. It has made remarkable progress on development parameters. Best wishes for its continued progress and prosperity.— President of India (@rashtrapatibhvn) May 30, 2022
कोविद ने ट्वीट किया, ”गोवा के स्थापना दिवस पर सभी गोवावासियों को बधाई। भारत के कुछ सबसे खूबसूरत स्थलों की भूमि गोवा की समृद्ध उदार संस्कृति सभी भारतीयों के लिए गर्व का विषय है।’’ उन्होंने कहा, ”गोवा ने विकास के विभिन्न मानकों में उल्लेखनीय प्रगति की है। राज्य की निरंतर प्रगति और समृद्धि के लिए शुभकामनाएं।’’