देवघर। झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने जलसार रोड स्थित अपने आवास पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उक्त अवसर पर श्री कुमार ने कहा कि आज जब हमारे सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक जीवन में तेजी से गिरावट आ रही है। तो वैसी परिस्थिति में गांधी के सिद्धांतों, विचारों एवं आदर्शों की प्रासंगिकता और भी ज्यादा बढ़ गई है। गांधी के सिद्धांतों और विचारों को अपनाकर ही जीवन में हो रहे चतुर्दिक पतन को रोका जा सकता है। गांधीवाद को राजनीतिक लाभ पाने के लिए नारा नहीं बनाया जाना चाहिए। बल्कि समाज को बदलने का आह्वान समझा जाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here