पथरगामा। 130 वां सिदो कान्हू दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता गांधीग्राम के हरियाली मैदान में शुरू हुआ। जिसका उद्घाटन पथरगामा पश्चिमी जिला परिषद सदस्य पूनम देवी झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विलास मंडल हरकठा ग्राम प्रधान वासकी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन समिति के रिंकू कुमार, मानवेंल मुर्मू ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन के आधार पर 31वां सिद्धू कानू दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। बताया कि इस दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में 1000 मीटर की दौड़ और 500 मीटर की दौड़ हुई। बताया कि धागा रेस, जलेबी रेस, एक 100 मीटर की बालिका दौड़, एवं एक सौ मीटर की बालक दौड़ के आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 1000 मीटर दौड़ और 500 मीटर की दौड़ में सेमीफाइनल में आए प्रतिभागी को फाइनल की दौड़ किया जाएगा। इस मौके पर जफर अंसारी, सुबोध मुर्मू, कपिल माझी, रफीक मुर्मू , बीरबल, होपन बाबु मुर्मू, जोहन मुर्मू आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here