
तोपचांची। तोपचांची प्रखंड अंतर्गत लोकबाद पंचायत के ग्राम लोकबाद कुरमीटॉड उर्दु प्राथमिक विधालय में मास्टर मोहम्मद इस्हाक अनसारी के आज रिटायर्ड होने पर एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया और उन्हे भावभीनी विदाई दी गई। वही हाजी मास्टर मोहम्मद ईरशाद अंसारी, जो आज से कुछ दिन पुर्व रिटायर्ड हुए थे। आज उन्हे भी सम्मानित किया गया। विधालय के प्रधान शिक्षक मास्टर ताजुद्दीन अंसारी द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। मास्टर ताजुद्दीन ने बताया कि इस विधालय मे 135 बच्चे नामांकित है और मास्टर इसहाक साहब, मास्टर इरशाद साहब के रिटायर्ड हो जाने से एक ही शिक्षक मै ही रह गया हु और इतने बच्चो के पठन पाठन की जिम्मेदारी मेरे उपर रह गई है। विभागीय अधिकारियों से अनुरोध है कि जितना जल्द हो यहां कम से कम एक शिक्षक देने पर विचार करे। ताकि बच्चो को गुणवत्तपूर्ण शिक्षा देने मे किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस मोके पर हाजी इरशाद, मास्टर मोहम्मद इश्हाक ने कहा कि यहां हमे जो सम्मान मिला उसको हम लोग उम्र भर भुल नही पायेंगे। भले ही आज मुझे सरकारी प्रक्रिया के तहत रिटायर्ड होने का आदेश प्राप्त हो गया मगर एक शिक्षक मन से कभी रिटायर्ड नही होता। उसका दिल दिमाग पढने पढाने पर ही अटका रहता है।
मै आप लोगो को और अपने नौनिहाल बच्चो को भरोसा दिलाता हु कि जब कभी भी इस विधालय को हमारी आवश्यकता पड़ेगी मै हाजिर रहुंगा। इस अवसर पर मो कमालुद्दीन, मो हफीजउद्दीन सहित बडी संख्या मे गांव के लोगो के साथ साथ विधालय के छात्र छात्राऐ विधालय प्रबंध समिति के सदस्य उपस्थित थे। ज्ञात हो कि मास्टर ताजुद्दीन एक शिक्षा प्रेमी के साथ साथ एक अनुभवी शिक्षक है। उन्होंने उत्कर्मित उच्च विद्यालय कांडे डीह मे एक उर्दु शिक्षक के रूप मे आठ साल तक सेवा दी वहां के बच्चे आज भी इनहे याद करते है। इनका कहना है कि जिस पद पर हमे सरकार ने नियुक्ति दी है। हमारी जिम्मेदारी बनती है कि उसका शतप्रतिशत खरा उतरूं। शिक्षक बचचो के भविष्य सूधारक होते है। बच्चो के अंदर शिक्षा के साथ साथ उसको विकसित नागरिक बनाकर देश, राज्य जिला और अपने गांव समाज की उत्थान मे आप का पढाया हूआ बच्चा भागिदार बने।