बरवाडीह/लातेहार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई बरवाडीह के द्वारा रविवार को हाई स्कूल के मैदान में प्रात: 08:00 बजे अभाविप के द्वारा चल रहे सूर्यनमस्कार के साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत विद्यार्थी परिषद के बैनर तले लोगों को योग से निरोग रहने का संदेश दिया गया। वही योगाभ्यास भी कराया गया। इसके साथ ही साथ ही देश प्रेम का भाव जागृत करते हुए,भारत माता की जय एवं वंदे मातरम के नारों के साथ अभाविप के द्वारा कार्यक्रम की शुभारंभ किया गया। वही इस मौके पर नगर अध्यक्ष फिरोज अहमद एवं नगर मंत्री अतुल कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि इस कार्यक्रम के जरिये लोगों को यह संदेश देने की कोशिश की गई कि माँ भारती की सेवा करने के लिए पहले अपने आप को स्वस्थ रखना होगा। आप स्वस्थ रहेंगे, तभी आप अपने देश की सेवा कर पाएंगे। चाहे आप जिस क्षेत्र में जिस रूप में देश की सेवा करना चाहते हैं।
आपको शारिरिक और मानसिक दोनों रूपों में सशक्त होना होगा। उसके लिए योग सबसे उत्तम मार्ग है। मानसिक रूप से स्वस्थ रहने से देश प्रेम का भाव जागेगा। शारिरिक रूप से स्वस्थ रहने के बाद ही आप देश के लिए एक बेहतर मानव संसाधन रूप में कार्य कर पाएंगे। वही इस मौके पर उपस्थित अभाविप के नगर अध्यक्ष फिरोज अहमद और नगर मंत्री अतुल कुमार सिंह, जितेन्द्र सिन्हा, नगर एसएफएस सागर कुमार, रूपेश यादव, चंद्रवंश सिंह, अशोक कुमार, सोनू कुमार सिंह, गोविंदा सिंह पूर्व व वरिष्ठ कार्यकर्ता उमाशंकर उपाध्याय, राजकिशोर प्रसाद, अजय प्रसाद मौजूद थे।